Laborer Woman Dies After Falling From Under construction Building In Bhajanpura Negligence In Safety Alleged
निर्माणाधीन इमारत से गिरी महिला, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : भजनपुरा इलाके में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से काम करने के दौरान गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान बनारसी देवी के तौर पर हुई है। हादसे के वक्त महिला निर्माण स्थल पर रोड़ी तोड़ने का काम कर रही थी। इसी दौरान वह लिफ्ट के लिए बने खाली स्थान में जा गिरी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। भजनपुरा पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बनारसी देवी गोकलपुरी इलाके में रहती थीं। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों के अनुसार, शनिवार को वह बी-2/236, यमुना विहार स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम करने गई थीं। दोपहर करीब 2 वह ऊपरी मंजिल पर रोड़ी तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लिफ्ट के लिए बनाए गए खाली स्पेस में जा गिरी। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।