Special Training For Teachers Now Learning Will Focus On Developing Understanding Not Rote Memorization
शिक्षकों की लगेगी स्पेशल क्लास, सीखेंगे नए गुर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : निपुण अभियान के पांच सफल वर्ष पूरे होने के बाद शिक्षा विभाग अब बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की कार्यक्षमता निखारने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 14 सितंबर से शिक्षकों का छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने के परंपरागत ढर्रे से निकालकर एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग ( गतिविधि आधारित शिक्षा ) के लिए तैयार करना है। शिक्षकों को सिखाया जाएगा कि वे रटाने के बजाय बच्चों में समझ कैसे विकसित करें और कमजोर छात्रों की पहचान कर उनके स्तर के अनुसार आसान शिक्षण तकनीकें कैसे अपनाएं।