Womens Organizations Support Child Victim Of Sexual Assault Questions Raised On Safety
सहमी बच्ची को सामान्य माहौल देने आगे आए महिला संगठन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : इंदिरानगर के दस्तौली में छह साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न की वारदात के बाद से बच्ची और परिवार सहमा हुआ है।
महिला संगठन की मधु गर्ग रविवार को बच्ची के घर पहुंचीं और मां को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को सलाह दी कि बच्ची के सामने इस घटना का बार-बार जिक्र न करें। वहीं मीरा, नीलम और सुशीला भी एफआईआर दर्ज कराने से लेकर कानूनी व मानसिक मदद के लिए लगातार परिवार के साथ जुटी हुई हैं। इस घिनौनी वारदात के आरोप में आरोपित अनिल अवस्थी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मोहल्ले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।