Sector 17 18 Dividing Road Entry Point To Be Very Beautiful Hsvp To Beautify
सेक्टर 17-18 डिवाइडिंग रोड का एंट्री पॉइंट होगा खूबसूरत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड की ओर से सेक्टर 17-18 की डिवाइडिंग रोड के एंट्री पॉइंट को आकर्षक बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कमर कस ली है। प्राधिकरण इस मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण करेगा, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को एक नया और सुखद अनुभव मिलेगा। इस पूरी परियोजना को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।प्राधिकरण फिलहाल लिंक रोड के साथ लगी ग्रीन बेल्ट को घने जंगल के रूप में विकसित कर रहा है। इसी कड़ी में, अब सेक्टरों को जोड़ने वाले एंट्री पॉइंट्स को भी सुंदर बनाया जा रहा है। योजना के तहत सेक्टर 17-18 के मुहाने पर लोहे की ग्रिल लगाने के साथ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, आसपास रंग-बिरंगे सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। वर्तमान में यह क्षेत्र काफी सामान्य और उपेक्षित नजर आता है। इस कार्य पर करीब सवा तीन लाख रुपये खर्च होंगे और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर 64-65 और सेक्टर 8 की तर्ज पर इस एंट्री पॉइंट को भी जल्द ही आधुनिक और आकर्षक लुक दिया जाएगा।