नगर पालिका सदन की बैठक आज

नवभारतटाइम्स.कॉम
hathin municipal council meeting today discussion on city development beautification and sanitation
nNBT न्यूज़, हथीन : हथीन नगर पालिका कार्यालय में सोमवार, 7 सितंबर को सदन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन रेणु लता की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शहर के विकास कार्यों, तालाबों के सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था पर चर्चा होगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी निर्वाचित व मनोनीत सदस्य शामिल होकर शहर की समस्याओं और भविष्य की परियोजनाओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे।

रेकमेंडेड खबरें