Demand For Investigation Into 1700 Crore Donation Received By 6 Unrecognized Parties In Gujarat
'गुजरात की 6 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को मिले चंदे की जांच हो'
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर गुजरात से जुड़ी छह पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को मिले करीब 1700 करोड़ रुपये के चंदे के स्रोत, संभावित कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की है। उन्होंने यूपी में भी ऐसी मुखौटा राजनीतिक पार्टियों के उभरने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की अपील की है।
अजय राय ने पत्र में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 में सिर्फ 15 लोकसभा उम्मीदवार उतारने वाली छह पार्टियों को करीब 1700 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इनमें आम जनमत पार्टी को 620 करोड़, सत्यवादी रक्षक पार्टी को 330 करोड़, स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी को 219 करोड़, न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी को 200 करोड़, गरीब कल्याण पार्टी को 138 करोड़ और भारतीय नेशनल जनता दल को 191 करोड़ रुपये मिले। चार दलों के कार्यालय अहमदाबाद के एक ही क्षेत्र में बताए गए हैं।आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई जुड़े : कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और एआईसीसी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ.अनिल जयहिंद की मौजूदगी में गोरखपुर, देवरिया और कन्नौज के लोगों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आप किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पांडेय, प्रदेश महासचिव संजय मिश्रा, आईटी सेल के बलदेव सिंह सैंथवार समेत कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।