गौड़ सिटी-1 सोसायटी में बंदरों ने तोड़े फ्लैट के बाहर रखे गमले

नवभारतटाइम्स.कॉम
monkeys terror in gaur city 1 broken pots caused havoc inside flats
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी-1 सोसायटी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से फ्लैट्स में रह रहे निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कई टावरों में बंदरों का उत्पात देखने को मिला। जिसके कारण घरों के बाहर रखा सामान को बंदरों ने नुक्सान पहुंचा है। निवासियों ने बताया कि परिसर में हजारों परिवार रह रहे है। पिछले कई दिनों से बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिसके कारण लोग घरों से निकलने में भी डर रहे है। बंदर लोगों के फ्लैट्स के के अंदर घुसकर उत्पात मचा रहे है, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह से लेकर शाम तक कई टावरों में बंदरों के झुंड फ्लोर पर फ्लैट्स के बाहर दिखाई दिए। एक घर के बाहर लगे हुए गमले बंदरों ने तोड़ दिए। जबकि, एक फ्लैट के अंदर खाने का सामान लेकर भाग गए। इस तरह की घटनाए आए दिन हो रही है,लेकिन कोई भी संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा।