Over 3000 Students Of Sarvodaya Vidyalayas To Get Job oriented Skill Training Project Praveen To Organize
सर्वोदय विद्यालयों के छात्रों को रोज़गार परक प्रशिक्षण मिलेगा
Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के 3000 से अधिक छात्रों को स्कूली पढ़ाई के साथ रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘प्रॉजेक्ट प्रवीण’ के तहत यह प्रशिक्षण कराएगा।
इसके लिए 31 प्रशिक्षण संस्थाओं को लक्ष्य दिए गए हैं और सभी केंद्रों पर 30 सितंबर 2026 तक प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य है। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार अपैरल, आईटी-आईटीईएस, मैनेजमेंट और अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रत्येक बैच में अधिकतम 35 छात्र होंगे और प्रशिक्षण अवधि 300 घंटे रहेगी। गुणवत्ता व पारदर्शिता के लिए एनसीवीईटी और एनक्यूआर पोर्टल पर जॉब रोल की जांच होगी। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।