Speculations Of Akash Anand Being Removed From Bsp Intensify Politics Heats Up Due To Changes In Social Media Bio
कार्यकर्ता से बसपा सपोर्टर हुए आकाश, निकाले जाने की अटकलें
Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बसपा में आकाश आनंद को लेकर फिर बड़े उलटफेर की अटकलें तेज हैं। राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने के बाद उनके सोशल मीडिया बायो में लगातार बदलाव ने चर्चाओं को हवा दी है। दो दिन पहले आकाश ने बायो से ‘राष्ट्रीय संयोजक’ हटाकर खुद को ‘बसपा कार्यकर्ता’ लिखा था, लेकिन 6 सितंबर को यह पहचान भी हटा दी गई। अब बायो में केवल ‘बसपा सपोर्टर’ दिख रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को आकाश आनंद को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि बसपा ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इन घटनाक्रमों से उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के भीतर चर्चा है कि क्या आकाश को फिर संगठन से दूर किया जाएगा या हाशिये पर रखा जाएगा। पहले भी उन्हें हटाकर बाद में जिम्मेदारी दी गई थी।