‘यूपी डायलॉग’ में बदलाव पर हुई चर्चा

Contributed byanand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम
up dialogue discusses economic development of uttar pradesh claims per capita income doubled
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए रविवार को यूपी डायलॉग का आयोजन किया गया। 'उत्तर प्रदेश का एक दशक' थीम पर आयोजित चर्चा के दौरान ‘फ्रेंड्स ऑफ योगी’ के 100 से ज्यादा युवा वॉलंटियर्स शामिल हुए। इस दौरान पिछले दस वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव और आने वाले समय में प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के प्रफेसर एमके अग्रवाल, प्रफेसर अमित कुशवाह और पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

प्रफेसर एमके अग्रवाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश की जीडीपी में लगातार दो अंकों की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर प्रदेश से होने वाले निर्यात में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले उत्तर प्रदेश में केवल एक एक्सप्रेस-वे था, जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर दस हो गई है। देश के करीब 60 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में हैं।
‘52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख हुई प्रति व्यक्ति आय’: पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह ने कहा कि 2017 के मुकाबले उत्तर प्रदेश की आर्थिक और वित्तीय स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस की स्थिति में है। उनके मुताबिक वर्ष 2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 52 हजार रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर करीब 1.20 लाख रुपये हो गई है।