यूपी पुलिस को मिलेंगे 1,748 नए वाहन और हाईटेक निगरानी सिस्टम

Contributed byankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
up police to get 1748 new vehicles and high tech surveillance system security system will be further strengthened
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सरकार ने पुलिस संसाधनों को मजबूत करने के लिए बड़े खरीद प्रस्ताव मंजूर किए हैं। जिला इकाइयों के पुराने व स्क्रैप वाहनों की जगह 1057 नए वाहनों हेतु 51.89 करोड़ रुपये और 266 वाहनों हेतु 35.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

यूपी-112 की प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के लिए 425 पीआरवी वाहनों पर 56.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल 1748 नए वाहन पुलिस बेड़े में जुड़ेंगे, जिनमें इनविक्टो, स्कॉर्पियो, एर्टिगा, सफारी, बोलेरो, प्रिजन वैन, ट्रूप कैरियर, मिनी बस और बाइकें शामिल हैं। यूपी-112 को 140 इनोवा क्रिस्टा, 225 स्कॉर्पियो और 60 पल्सर बाइकें मिलेंगी। तकनीकी उन्नयन के तहत अभिसूचना विभाग के डीआईटीएस अपडेट के लिए 1.41 करोड़ रुपये तथा बीडीडीएस के 10 रियल टाइम व्यूइंग सिस्टम के लिए 7.51 करोड़ रुपये मंजूर हुए। डीआईटीएस सूचना के सम्प्रेषण, भंडारण और विश्लेषण में मदद करेगा, जबकि आरटीवीएस संदिग्ध वस्तुओं की दूरस्थ निगरानी करेगा।