निगम कमिश्नर ने वॉर्डों में काम न होने पर पार्षदों को फटकारा

नवभारतटाइम्स.कॉम
corporation commissioners ultimatum to councilors action will be taken if work is not done in wards
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने हाल ही में फरीदाबाद में कार्यभार संभाला है। ऐसे में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को जानने के लिए पार्षदों के साथ मीटिंग का दौर शुरू किया है। सोमवार को उन्होंने बल्लभगढ़ व ग्रेटर फरीदाबाद के आने वाले वॉर्डों के पार्षदों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में पार्षदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से कमिश्नर को अवगत कराया और क्षेत्र में विकास कार्य न होने पर नाराजगी भी जाहिर की।
सीमेंटेड सड़कों की फाइल ईएक्सईएन के पास रुकी : सोमवार को नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित मीटिंग में वॉर्ड नंबर तीन, चार, 24, 34, 38, 40,42 व 46 के पार्षदों ने हिस्सा लिया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पानी, सीवर, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं व वार्डों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित विषय निगम आयुक्त के समक्ष रखे। पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई विकास कार्यों की फाइलें अलग - अलग स्तर पर अधिकारियों के पास रुकी हुई हैं। फाइनल अटकी होने से विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं और लोगों को पेशानी हो रही है। पार्षद दीपक यादव ने निगम कमिश्नर को बताया कि उनके क्षेत्र में सीमेंटेड सड़कों की करीब 62 लाख रुपये की फाइल ईएक्सईएन के पास रुकी हुई है।

रेकमेंडेड खबरें