Viral Fever Outbreak In Hathin Over 50 Patients Daily At Chc Know The Symptoms
हथीन में वायरल के मरीज़ बढ़े
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, हथीन : मौसम में अचानक बदलाव के साथ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्थानीय सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 50 से अधिक मरीज वायरल फीवर के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
एसएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि मरीजों में बुखार, गले में दर्द, लगातार कफ और शरीर में दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।