Faridabads Teacher Swasti Rani Honored With State Teacher Award
शिक्षक पुरस्कार विजेता का सम्मान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता स्वस्ति रानी का सोमवार को ऊंचा गांव बल्लभगढ़ में कल्चरल फेस्ट के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर हरियाणा में शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले शिक्षकों को सीएम सैनी ने सम्मानित किया था। इसमें फरीदाबाद से शिक्षक स्वस्ति रानी को सीएम द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक स्वस्ति रानी पाली स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षिका है।