10 साल पहले जर्जर घोषित किए गए कॉलेज में लगाई जा रही 'रिस्की क्लास'

नवभारतटाइम्स.कॉम
risky classes in dilapidated college waiting 10 years for new building students in danger
n सचिन हुड्डा, फरीदाबाद

शहर के सबसे बड़े व पुराने सरकारी कॉलेजों में शामिल पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज में छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। सेक्टर 16ए स्थित इस कॉलेज में क्लास पुरानी बिल्डिंग में चल रही हैं, जो करीब 10 साल पहले जर्जर घोषित की जा चुकी है। ऐसे में यहां पर भी दिल्ली के सत्य निकेतन जैसा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। कॉलेज परिसर में करीब सात साल से नई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक बिल्डिंग कॉलेज प्रबंधन को नहीं सौंपी गई है। अब पीडब्ल्यूडी अधिकारी 15 से 20 दिन में काम पूरा कर इमारत कॉलेज प्रबंधन को सौंपने की बात कह रहे हैं।
बिल्डिंग 50 साल पुरानी: बता दें कि सेक्टर 16 ए स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज शहर का सबसे बड़े व पुराने कॉलेजों में शामिल है। लगभग 10 एकड़ जमीन पर बने इस कॉलेज की बिल्डिंग 50 साल से भी पुरानी हो चुकी है। साल 2016 में पीडब्ल्यूडी ने इस बिल्डिंग को जर्जर (कंडम) घोषित कर दिया था। लंबे इंतजार के बाद नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को मंजूरी मिली और साल 2020 में साढ़े सात हजार छात्रों की क्षमता वाली छह मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इन बिल्डिंग का काम काफी सुस्त गति से चलत रहा। जब काम शुरू किया गया था, तब एक साल में बिल्डिंग तैयार करने का टारगेट रखा गया था, लेकिन अभी तक बिल्डिंग कॉलेज प्रबंधन को नहीं सौंपी गई है।

रेकमेंडेड खबरें