योजना का लाभ उठाएं पशुपालक : डीसी

नवभारतटाइम्स.कॉम
good news for animal husbandry farmers get up to 3 lakhs loan from livestock kisan credit card scheme
n NBT न्यूज, हथीन

डीसी ने पशुपालकों से पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी आय में वृद्धि करना है। गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर और मुर्गी पालन के लिए 3 लाख तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल के लिए ऋण राशि का उपयोग कर सकते हैं। 1 लाख 60 हजार तक की ऋण सीमा के लिए बिना जमीन गिरवी रखे ऋण प्राप्त करने की सुविधा है।

रेकमेंडेड खबरें