Environmental Quiz School Students To Answer Questions Golden Opportunity To Test Knowledge
पर्यावरण से जुड़े सवालों का जवाब देंगे स्कूलों के छात्र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,फरीदाबाद : पर्यावरण को लेकर सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स की समझ अब प्रश्नोत्तरी के जरिए परखी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से 16 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फरीदपुर में जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें क्लास 8वीं से 10वीं तक के स्टूडेंट हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में स्टूडेंट से पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, प्रदूषण और संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को पर्यावरण से जुड़े विषयों की जानकारी देना है।डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लों ने बताया कि स्टूडेंट्स को पर्यावरण का महत्व समझाने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रश्नोत्तरी के जरिए बच्चों को पर्यावरण से जुड़े विषयों को रोचक तरीके से जानने और अपनी जानकारी परखने का मौका मिलेगा।