Leaders Clash During Ugc Protest Mic Snatched Amidst Arguments
यूजीसी का विरोध करने में आपसी विरोध में उलझे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : उच्च शिक्षा संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग छात्रों से भेदभाव मिटाने के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनाए गए समानता कानून के विरोध में शहर के मीनार गेट पर किया गया प्रदर्शन आपसी विरोध में उलझ कर रह गया। मंच तीन से चार बार तक माइक की छीना-झपटी हुई और एक दूसरे को रोकने का प्रयास किया। राजपूत समाज के नेता सूरजपाल अम्मू की टिप्पणी पर पृथला से विधायक रहे नयनपाल रावत ने विरोध जताया और कार्यक्रम तल्खी आ गई। करनी सेना के नेता अम्मू ने इससे भी आगे बढ़कर आयोजकों को भाजपा का चमचा बताते हुए कहा कि वह ट्रांसजेंडरों के साथ मंच सांझा नहीं करते।