विडियो हटाने के बहाने ठगी में अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
1 lakh cheated in the name of removing video from youtube one arrested
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

यूट्यूब से आपत्तिजनक विडियो हटाने का झांसा देकर 1 लाख 1 हजार 999 रुपये की ठगी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को अपना बैंक खाता किराए पर उपलब्ध कराता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को साइबर क्राइम थाना मानेसर में शिकायत दर्ज हुई थी। पीड़िता को फोन कर उसका आपत्तिजनक विडियो यूट्यूब पर वायरल होने की बात कही गई और उसे हटाने के एवज में 1 लाख एक हजार से अधिक रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने रविवार को आरोपी लुकमान निवासी बेला डीग, राजस्थान को बार गुर्जर, गुड़गांव से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 59 हजार रुपये लुकमान के खाते में आए थे। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को मात्र दो हजार रुपये में बेचा था।