रतन विहार में सीवर लाइन और गली तोड़ने पर विवाद गहराया

नवभारतटाइम्स.कॉम
ratan vihar sewer line dispute former minister sukhbir kataria and municipal corporation face to face land measurement ordered
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के रतन विहार एरिया में गली और सीवर लाइन तोड़ने के मामले की जांच नगर निगम ने शुरू कर दी है। इस मामले में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के लोगों पर गली खोदने और सीवर लाइन तोड़ने का आरोप लगा था। लोगों का कहना था कि यह गली निगम की है। गली के निर्माण के अलावा सीवर लाइन भी निगम ने डाली थी। दूसरी ओर पूर्व मंत्री ने कहा कि यह जमीन उनकी है। उनके पास जमीन के कागजात हैं। यहां अब चारदीवारी की जा रही है। इस मामले में शिकायत के बाद दोनों पक्ष मंगलवार को जॉइंट कमिश्नर के समक्ष निगम ऑफिस सेक्टर-34 पहुंचे। यहां दोनों ओर से अपना पक्ष रखा गया। अब इस जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग से करवाई जाएगी।
बता दें कि 5 दिन पहले रतन विहार एरिया में एक गली में खुदाई करने और सीवर लाइन तोड़ने का मामला सामने आया था। निगम पार्षद के अलावा स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए इस संबंध में निगम में शिकायत की। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। मामले की जांच जॉइंट कमिश्नर कुशल कटारिया को सौंपी गई। जॉइंट कमिश्नर ने मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया था।

ज़मीन की पैमाइश कराने के दिए आदेश : पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया और दूसरे पक्ष के लोगों ने इस दौरान जॉइंट कमिश्नर के समक्ष अपनी बात रखी। साथ ही कुछ दस्तावेज भी जॉइंट कमिश्नर को दिए। इसके बाद जॉइंट कमिश्नर ने जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग से करवाने के आदेश दिए। अब पता चलेगा कि जमीन नगर निगम की है या पूर्व मंत्री की।