Nepalese Youth Dies In Collision With Unknown Vehicle At Iffco Chowk Fir Registered
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, FIR दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, इफ्को चौक : सेक्टर-29 में इफ्को चौक फ्लाईओवर के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोविंद शर्मा निवासी बाजघड़ी, नेपाल के रूप में हुई है। गोविंद शर्मा गुड़गांव के सिरहौल गांव में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे और एक प्राइवेट कंपनी में श्रमिक थे।