Iphone Thief Arrested From Indore Mehfooz From Meerut Resident Of Up
आईफोन चोरी मामले में इंदौर से पकड़ा युवक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 पुलिस टीम ने ट्रैफिक सिग्नल पर कार चालकों का ध्यान भटकाकर मोबाइल उड़ाने वाले एक आरोपी को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला महफूज है, उसके पास से चोरी का आईफोन बरामद हुआ है। 23 दिसंबर 2025 को एक व्यक्ति ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। सुभाष चौक पर रहेजा मॉल के पास जाम में खड़ी कार से चोरों ने उनका आईफोन पार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में केस दर्ज हुआ था।