राशन फर्रुखनगर, चीनी गुड़गांव से, कार्ड धारक परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurgaon cardholders troubled by non receipt of sugar from farrukhnagar ration depot
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: फर्रुखनगर ब्लॉक के तीन गांवों के करीब 1900 राशन कार्डधारकों के लिए राशन और चीनी लेना परेशानी बन गया है। इन गांवों के लोगों को राशन फर्रुखनगर ब्लॉक के डिपो से मिल रहा है, जबकि चीनी के लिए उन्हें गुड़गांव ब्लॉक से जोड़ दिया गया है। पिछले महीने का राशन तो कार्डधारकों को मिल गया, लेकिन किसी को भी चीनी नहीं मिली। इसे लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग में शिकायत की गई है। स्थानीय अफसरों ने भी मामले में जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को पत्र लिखा है। कार्ड धारकों का कहना है कि राशन लेने के लिए एक डिपो और चीनी के लिए दूसरे क्षेत्र में जाना पड़ रहा है।