Beaten And Robbed Of Money Police Nabbed The Second Accused
मारपीट कर लूटे थे रुपये, दबोचा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी की टीम ने राजीव चौक के पास से एक शख्स को कार में बैठाकर मारपीट करने, एटीएम पिन पूछ 10 हजार रुपये निकालने और धमकी देने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात 31 अगस्त की है। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 4 सितंबर को पहले आरोपी निखिल निवासी झुंझुनूं को हीरो होंडा चौक से पकड़ा था। इसके बाद रविवार को दूसरे आरोपी पवन निवासी चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया।