जन्माष्टमी कार्यक्रम में हवाई फायरिंग करने में 4 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
janmashtami program firing 4 accused arrested charged with spreading terror
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: गांव बोडिया कमालपुर के मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग करने, ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने के मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी प्रमोद उर्फ सोनू, गांव मांढिया खुर्द निवासी विकास उर्फ चिकू, संजीत उर्फ बचिया व धर्मेंद्र उर्फ शोले के रूप में हुई है। आरोपी धर्मेंद्र उर्फ शोले के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली गई है। जांचकर्ता ने कहा कि गांव बोड़िया कमालपुर निवासी पूर्व सैनिक एवं मंदिर कमिटी के सदस्य अभय सिंह ने पुलिस को बताया था कि 4 सितंबर की रात उनके गांव के मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर चल रहे मटकी फोड़ कार्यक्रम में फायरिंग की गई थी।