जलभराव राकने को शहर में 4 पॉइंट्स पर होगा काम

नवभारतटाइम्स.कॉम
work to be done at 4 major points to stop waterlogging in gurgaon permanent solution to be found from iit report
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

मॉनूसन में हर बार गुड़गांव के अधिकतर एरिया में होने वाला जलभराव सिविक एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एक जगह तेज बारिश के अलावा दूसरे सेक्टर से पानी का बहाव तो इसका कारण है ही, भौगोलिक दृष्टि से शहर का एक छोर दूसरे छोर से काफी नीचा भी है। जिससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। शहर में जलभराव रोकने के लिए स्क्रीनिंग, सेटिंग, फिल्ट्रेशन और वॉटर क्वॉलिटी पर काम करने की जरूरत बताई गई है। हाल में हुए जलभराव के बाद आईआईटी गांधी नगर के साथ एक अन्य एजेंसी ने तकनीकी रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के आधार पर शहर में चार पॉइंट्स पर काम कर सिविक एजेंसियां जलनिकासी का स्थायी समाधान करने का प्रयास करेंगी।
आईआईटी गांधी नगर और एक अन्य एजेंसी की संयुक्त सर्वे रिपाेर्ट के अनुसार, नगर निगम और जीएमडीए के 125 पॉइंट्स पर ड्रेनेज कनेक्ट हैं, जो पानी एक से दूसरी जगहों पर पहुंचाते हैं। शहर का अधिकतर बारिश का पानी 350 किमी लंबे ड्रेनेज सिस्टम से नजफगढ़ ड्रेन पहुंचता है। रिपोर्ट के अनुसार, सिविक एजेंसियां एक जगह जलभराव का समाधान कर इस समस्या को हल नहीं कर सकतीं। इसके लिए स्थायी समाधान की जरूरत है।