Meter Reader Beaten With Iron Pipe For Ringing Doorbell Billing Printer And Mobile Broken
डोरबेल बजाने पर की मारपीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-7 : निगम के लिए वॉटर बिलिंग का काम कर रहे एक मीटर रीडर से मारपीट कर बिलिंग प्रिंटर और मोबाइल तोड़े जाने का मामला आया है। पीड़ित आशीष कुमार का आरोप है कि सेक्टर-7 में एक घर का गेट खुलवाने को दो बार घंटी (डोरबेल) बजाने पर आरोपी ने लोहे के पाइप से पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।