Faridabad To Get Relief From Traffic Jams And Pollution City Logistics Plan Initiated
सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान से दूर करेंगे जाम, प्रदूषण भी होगा वार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Chanderkant.yadav
@timesofindia.comnफरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सड़कों को भारी वाहनों के दबाव, अनियंत्रित ट्रैफिक और वायु प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए सबसे बड़ी प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) शहर में 'सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान' लागू करने जा रहा है। इस योजना के तैयार होने के बाद शहर की सड़कों पर दिन-रात लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी और व्यापारिक माल ढुलाई की व्यवस्था भी सुगम हो जाएगी। एफएमडीए ने इस पूरे प्लान का सर्वे करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट (सलाहकार) की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी कर दिया है। कंसल्टेंट एजेंसी शहर के औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों का गहन सर्वे करेगी, जिसके बाद मास्टर प्लान बनेगा।