बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ में जागरण 13 को

नवभारतटाइम्स.कॉम
jagran and bhandara at baba mukteshwarpuri math on 13th appeal to devotees to attend
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मठ के महंत शिवपुरी महाराज ने बताया कि 13 सितंबर को रात 9 बजे से जागरण होगा। 14 को सुबह 9 बजे हवन और 11 बजे से भंडारा होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।