Students Made Aware During Eye Donation Fortnight 180 Filled Eye Donation Forms
नेत्रदान पखवाड़े में स्टूडेंट्स को किया जागरूक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिले में चल रहे 41वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल की टीम ने बसई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेत्रदान जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा 7 से 8 तक के 49 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लेकर पोस्टर बनाए। चयनित स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। पीएमओ डॉ. नीना गठवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गोयल, डॉ. शुभा बंसल और नेत्रदान काउंसलर विपिन ने स्टूडेंट्स को नेत्रदान की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी। कुल 180 लोगों ने नेत्रदान के लिए फॉर्म भरे।