120 Day Deadline Crossed Sector 99as Garhi basai Road Construction Incomplete Public Distressed
120 दिन की समयसीमा भी पूरी, नहीं बनी सड़क
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-99A की गढ़ी-बसई रोड का निर्माण कार्य तय समयसीमा पूरी होने के बाद भी अधूरा है। इससे आसपास की सोसायटियों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से इस सड़क के लिए 19 मार्च को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था, जबकि 8 मई को परियोजना का उद्घाटन हुआ था। काम पूरा करने के लिए 120 दिन की समयसीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन काम अक तक पूरा नहीं हो पाया है।सेक्टर-99A की लक्ष्मी सोसायटी, कोबन सोसायटी, स्काईव्हील्स, वियना ग्रीन्स और सत्य मेरानो ग्रीन्स के निवासी रोजाना इसी रास्ते से ऑफिस, स्कूल और अस्पताल आते-जाते हैं। सड़क का काम अधूरा होने से उन्हें आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, गढ़ी, गोपालपुर और आसपास की कई कॉलोनियों के लोग भी दिल्ली और गुड़गांव आने-जाने के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम की ओर से कुछ दिन पहले समय पर काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। लोगों ने मांग की है कि सड़क का काम जल्द पूरा किया जाए।