Primary Teachers Transfers Should Be In The First Phase Haryana Vidyalaya Adhyapak Sanghs Demand
‘प्राथमिक शिक्षकों के भी पहले चरण में हों तबादले’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सरकार से प्राथमिक शिक्षकों को भी पहले चरण के ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल करने और जल्द तबादले करने की मांग की है। संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव समेत अन्य ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2016 में ऑनलाइन तबादला नीति लागू करते समय हर साल सत्र की शुरुआत में शिक्षकों के तबादले करने का दावा किया था। बावजूद इसके 2016, 2017, 2019 और 2022 में ही तबादले हुए। प्राथमिक शिक्षकों के तबादले वर्ष 2016 के बाद से नहीं हुए हैं। विभाग ने 8 सितंबर को राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमश्री स्कूलों के लिए ट्रांसफर का शेड्यूल दिया लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को इसमें शामिल नहीं किया। संघ ने मांग की कि जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के भी अंतरजिला तबादले किए जाएं।