Students Raise Serious Issues Like Neet Paper Leak One Nation one Election And Womens Reservation In Youth Parliament
युवा संसद में स्टूडेंट्स ने उठाए कई गंभीर मुद्दे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुड़गांव की ओर से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलताबाद में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 50 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का मंचन किया। इस दौरान नीट पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों ने पेपर लीक से होने वाली परेशानियों और विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में सीटें बढ़ाने, ‘ एक देश-एक चुनाव ’ लागू करने और महिला आरक्षण बिल जैसे मुद्दों पर भी बात रखी। युवा संसद में स्टूडेंट्स ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाकर सवाल-जवाब किए और संसद की कार्यप्रणाली को समझा।