पालम विहार की सड़कें उखड़ीं, गड्ढे दे रहे दर्द

नवभारतटाइम्स.कॉम
palam vihars broken roads and potholes causing pain rwa demands repair
n NBT न्यूज, गुड़गांव

पालम विहार के C2 ब्लॉक की सड़कों की खराब हालत बेहद खराब है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या को लेकर RWA ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र भेजकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत और री-कारपेटिंग कराने की मांग की है।
RWA उपप्रधान अभिषेक ने बताया C2 ब्लॉक की सड़कों की आखिरी बार वर्ष 2020 में री-कारपेटिंग हुई थी। इसके बाद से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई। RWA ने बताया पिछले 6 से 8 महीनों में खराब हुई सड़क के कारण दो निवासियों के हादसे में हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ था। RWA ने अधिकारियों को शिकायत देकर फिलहाल बड़े गड्ढों को तुरंत भरवाने की अपील की है। साथ ही यदि ब्लॉक में नई पानी की पाइपलाइन बिछाने की योजना है तो पहले पाइपलाइन का काम पूरा कराया जाए और उसके बाद सड़क की री-कारपेटिंग की जाए, ताकि नई सड़क को दोबारा खोदने की जरूरत न पड़े।