Pgt And Tgt Teachers Trained On School based Assessment And Holistic Development Under National Education Policy 2020
पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को दी ट्रेनिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुड़गांव में पीजीटी गणित और टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान डाइट प्राध्यापक अनिल कुमार ने ‘ विद्यालय आधारित मूल्यांकन एवं समग्र विकास ’ विषय पर शिक्षकों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया है।