उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए अपार संभावनाएं : ब्रजेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
immense potential for textile industry in uttar pradesh deputy cm brajesh pathak
n NBT न्यूज, लखनऊ : प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय यूपी टेक्स-2026 का समापन हो गया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। योगी सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने हथकरघा क्षेत्र को बाजार, संसाधन, सब्सिडी, प्रोत्साहन और सिंगल विंडो व्यवस्था के जरिए नई ताकत दी है।

हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने टेक्सटाइल सेक्टर में पूंजीगत अनुदान, रोजगार सृजन प्रोत्साहन, प्रशिक्षण सहायता तथा अनुसंधान एवं विकास सहयोग जैसी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्पोर्ट्स टेक्सटाइल एवं स्पोर्ट्स गुड्स पावरहाउस का निर्माण’ विषय पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुआ।
वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर कालरा ने तकनीकी वस्त्रों को तेजी से बढ़ता और उच्च मूल्य-वर्धित क्षेत्र बताया।