गुड़गांव टीम ने जींद को दी मात

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram defeats jind by 95 runs naman jains century leads team to big victory
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : नमन जैन के बल्ले से निकले 110 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुड़गांव की क्रिकेट टीम ने 59वीं हरियाणा स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता में जींद को 95 रन से करारी शिकस्त दी। गुड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में जींद की पूरी टीम 80 रन पर ऑल आउट हो गई। 20 ओवरों के मुकाबले में गुड़गांव के नमन जैन ने 110 रन की शतकीय पारी खेली। 176 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जींद की टीम ने गुड़गांव की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए।