निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 5 करोड़ का माल ज़ब्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
5 crore goods seized at nizamuddin railway station big action by gst department
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के GST विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का 50 टन माल पकड़ा है। इसमें करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 25 टन मिश्रित स्क्रैप , कपड़े और अन्य सामान मिला है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। विभाग को सूचना मिली थी कि रेलवे नेटवर्क के जरिए जरूरी दस्तावेजों के बिना माल की आवाजाही हो रही है। GST अधिकारियों ने रेलवे के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया।