State Science Seminar 2026 Lucknows Ridit Tandon Wins First Place In Indian Energy Scenario
राज्य विज्ञान संगोष्ठी में शहर के रिदित अव्वल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: विज्ञान के मंच पर लखनऊ के कक्षा 8 के छात्र रिदित टंडन ने अपनी धाराप्रवाह प्रस्तुति से प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज में हुई राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 में रिदित ने पहला स्थान हासिल किया। संगोष्ठी का विषय ‘ भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ था। स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर के छात्र रिदित ने लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के 17 मंडलों से आए 31 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ा। वाराणसी मंडल की कक्षा 9 की सान्या द्विवेदी दूसरे और कानपुर मंडल की दृष्टि नन्दना तीसरे स्थान पर रहीं।