Faizullaganj In Distress Due To Waterlogging And Darkness Urgent Demand For Street Lights
फैजुल्लागंज में जलभराव के बीच छाया अंधेरा, स्ट्रीट लाइटों की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : फैजुल्लागंज के दाउद नगर, मामा कॉलोनी और पवन विहार कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को जलभराव के साथ-साथ सूर्यास्त के बाद गहराते अंधेरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी के लिए तत्काल एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की है।
स्थानीय दुकानदारों व निवासियों के अनुसार, नगर निगम द्वारा लगाए गए पंपों से जल निकासी होने पर कुछ राहत मिली थी, लेकिन गुरुवार को हुई बारिश से स्थिति फिर गंभीर हो गई है। क्षेत्र में जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल, कॉलेज और कोचिंग आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को झेलनी पड़ रही है। पर्याप्त रोशनी न होने से सूर्यास्त के बाद रात लोगों को अंधेरे में ही आवाजाही करनी पड़ रही है। पवन विहार निवासी वीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पहले रोशनी का पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी है। समाजसेवी ममता त्रिपाठी ने नगर आयुक्त से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की है।