LU के हॉस्टलों से देर रात हिरासत में लिए गए छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow university students taken into custody before cm yogis arrival planned to question fee hike
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को सुबह तीन बजे एलयू के हॉस्टलों से कई छात्रों को हिरासत में लिया गया। शनिवार को सुबह पुस्तक मेले के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। ऐसे में समाजवादी छात्र सभा व एनएसयूआई समेत कई संगठनों से छात्रों ने महंगी फीस पर सीएम से सवाल करने की बात एक दिन पहले रात में वाट्सऐप ग्रुपों पर पोस्ट की। ऐसे में आधी रात में ही पुलिस ने ऐसे सभी छात्रों को हिरासत में लिया। कार्यक्रम के बाद हसनगंज थाने से सभी को छोड़ दिया गया।

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि करीब बीस छात्र और पूर्व छात्रों को पूछताछ के लिए हसनगंज थाने बुलाया गया था। पूछताछ करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।