आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाएंगे विशेष प्रशिक्षक

नवभारतटाइम्स.कॉम
special instructors to teach out of school children basic education departments initiative in lucknow
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई से दूर हो चुके बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत लखनऊ में उन विद्यालयों में विशेष प्रशिक्षकों (वॉलिंटियर या सेवानिवृत्त अध्यापकों) की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी, जहां 'आउट ऑफ स्कूल' बच्चों की संख्या 5 से अधिक है। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशों पर यह अहम कदम उठाया गया है। इस संबंध में BSA ने भी पत्र जारी किया है। आदेश के मुताबिक इन विशेष प्रशिक्षकों का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा।