फोन चोरी का शक, किशोर की पीटकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
teenager beaten to death on suspicion of mobile theft sensation in greater noida
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

कुलेसरा गांव की श्रीराम कॉलोनी में मोबाइल चोरी के शक में किशोर (17) से मारपीट के बाद उसकी मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि चार दोस्तों ने मारपीट के बाद गर्दन दबाकर हत्या की है। मृतक सूरज बिहार का था। पिता रंजीत कुमार का आरोप है कि सूरज को उसका दोस्त आजाद और उसका भाई अरुण शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घर से बुलाकर अपने कमरे पर ले गए थे। वहां मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आजाद और अरुण ने अपने कई दोस्तों को भी कमरे पर बुला लिया था। आरोप है कि उसकी गर्दन दबाकर भी हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।