565 Vehicles 10 15 Years Old Seized In Gurgaon Major Action To Control Air Pollution
10 और 15 साल पुराने 565 वाहन किए ज़ब्त
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर दौड़ रहीं पुरानी गाड़ियों (एंड ऑफ लाइफ) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 1 से 31 अगस्त के बीच चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने ऐसे 565 वाहनों को जब्त किया।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बीएस-3 (BS-III) और उससे नीचे के मानक वाले वाहनों पर यह कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार, 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों पर चलाना सख्त वर्जित है। इसी के चलते पुलिस टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों के डॉक्युमेंट व वैधता की जांच की।