Chintels Paradiso 4 Towers To Be Rebuilt Possession In 4 Years Supreme Court Verdict
चिंटल्स में टूटेंगे चार टावर, फिर से बनेंगे, 4 साल में देना होगा पजेशन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-109 स्थित चिंटल्स पैराडिसो के फेज-2 के पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फ्लैट मालिकों और बिल्डर के बीच हुए समझौते पर पुनर्विकास की प्रक्रिया और उसकी समयसीमा तय कर दी है। इसके तहत टावर A, B, C और J को नए सिरे से बनाया जाएगा। यह काम सोभा लिमिटेड करेगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने 48 महीने की समयसीमा निर्धारित की है।नए प्रॉजेक्ट में मौजूदा फ्लैट मालिकों को पुराने फ्लैट के लगभग बराबर कारपेट एरिया वाला घर मिलेगा। इसमें अधिकतम 3 प्रतिशत तक का अंतर हो सकता है। फ्लैट मालिकों को 1,000 रुपये प्रति वर्गफुट का योगदान देना होगा। इसके अलावा कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ खर्च नहीं होगा। री-डिवेलपमेंट का काम 31 मार्च 2027 तक शुरू करना होगा और नए फ्लैटों का निर्माण व फिजिकल हैंडओवर 1 जनवरी 2027 से 48 महीने के भीतर पूरा करना होगा।