विकास कार्यों में देरी नहीं होगी बर्दाश्त : राव नरबीर

नवभारतटाइम्स.कॉम
delay in development works will not be tolerated rao narbir singh emphasizing quality and deadlines to officials
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

हरियाणा के उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने (PWD) विश्राम गृह में नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि काम में गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि निगम के वॉर्ड-1 से 18 तक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 366.40 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। सीवर मैनहोल के ढक्कन सड़क के बराबर रखे जाएंगे। धनकोट मुख्य सड़क का निर्माण शुरू करने से पहले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगर निगम सीमा में संचालित आरएमसी प्लांटों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने और सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया, एडिशनल निगम कमिश्नर यश जालुका, रविन्द्र यादव सहित नगर निगम, जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे।