One Nation one Election Sunil Bansal Explains Why It Is Necessary For The Countrys Development
एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर की चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-89 : जीएवी इंटरनैशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक समागम हुआ। मुख्य वक्ता बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल रहे। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी है। लगातार चुनाव से शिक्षकों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का समय चुनाव या ड्यूटी में चला जाता है। अति विशिष्ट अतिथि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि शिक्षक देश की भावी पीढ़ी के चरित्र का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक हैं। एम3एम की चेयरपर्सन पायल कनोडिया, पद्मश्री पैरालंपियन दीपा मलिक, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।