वसंत कुंज के होटल में पायलट की संदिग्ध हालात में मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
pilots suspicious death in vasant kunj hotel police investigating
nNBT रिपोर्ट, वसंत कुंज: साउथ वेस्ट जिले के वसंत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में स्थित द ग्रैंड होटल में एक एयरलाइन कैप्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 10 सितंबर को होटल में ठहरे थे। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम की फाइनल रिपोर्ट और डॉक्टरों की अंतिम राय मिलने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को वसंत कुंज नॉर्थ थाने को होटल से एक गेस्ट की तबीयत खराब होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस की टीम को मौके पर सनी नाम का शख्स बेहोशी की हालत में मिला और उसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 12 सितंबर को पोस्टमॉर्टम कराया गया है।