स्पेशल नीड वाले बच्चों के अभिभावकों को बताई प्लानिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम
planning for the future of children with special needs parents receive important information
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

जिन घरों में स्पेशल नीड वाले बच्चे हैं, उनके अभिभावकों के सामने कई चुनौतियां होती हैं। अभिभावक सबसे ज्यादा चिंतित रहते हैं कि हमारे बाद हमारे बच्चे का क्या होगा? यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए जरूरी है कि ऐसे अभिभाव सेंटरों और अपने आवासों का चयन सावधानी से करें। जिससे कि उनके बच्चों को जरूरत पड़ने पर जरूरी चीजें आसानी से उपलब्ध कराई जा सकें। यह जानकारी विशेषज्ञों ने शनिवार को हजरतगंज स्थित एक होटल में असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी ऑर्गेनाइजेशंस कंसोर्टियम की ओर से आयोजित संगोष्ठी में दीं।
आर्गनाइजेंशन की फाउंडर नीना वाघ ने आवास और असिस्टेड लिविंग विकल्पों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया है। इस दौरान रिसर्चर मुग्धा कालरा, निदेशक जितेंद्र सोलंकी ने भी बात रखी। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि कविता बेनीवाल, पारस अरोड़ा, रूमा चतुर्वेदी, स्वाति सूरी भी मौजूद रहीं। इंडिया ऑटिज्म सेंटर के सीईओ जयशंकर नटराजन और नवोत्थानम की फाउंडर सीमा सिंह (जबलपुर मॉडल) ने अपने-अपने रेजिडेंशियल मॉडलों का अनुभव साझा किया।