Seva Sankalp Abhiyan Special Programs To Be Held In The State From September 17 To October 17
सेवा संकल्प अभियान की दी जानकारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘ सेवा संकल्प अभियान ’ होगा। शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस पर प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार आशीर्वाद के दीये जलाकर किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा साझा की। बताया कि गुड़गांव के शीतला माता मंदिर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भर में स्वास्थ्य जांच और मोतियाबिंद उपचार शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही अन्य कार्यक्रम भी प्रदेशभर में होंगे। स्वामी धर्मदेव और पूर्व कुलपति डॉ. अशोक दिवाकर ने अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। बीजेपी प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला और जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।